बुढ़ापा कोई हम-मानी1 नहीं बुज़ुर्गी2 का
न ही खिरदमन्दी3 का कोई सबूत है यह
न तो किसी आदर मान की गवाही है
न यह इजाज़त-नामा4 किसी तरह का है
बुढ़ापा गारन्टी पत्र है मुरव्वत5 का
ठगी है खुद से ही ऐसा सोच भी लेना
कमी नहीं ऐसे बद-दिमाग़8 लोगों की
हिक़ारती9 नज़रों से जो देखते हैं बस
बिना वजह उन पर खीझते भड़कते हैं
जलन के मारे ही उन से खार खाते10 हैं
कभी कभी कुछ सादा दिलों के मालिक गो11
हैं देखने में आ जाते महव12 ख़िदमत13 में
सज़ा जहां पर हर इक है भोगनी पड़ती
न तो मुआफ़ी कोई न ही फ़राग़त15 कोई
सज़ाएँ चलती हैं आख़िरी दमों तक भी
गुनाह की सख्ती ही सज़ा तय करती है
किसी किसी को ज़ेहनी16 किसी को रूहानी17
किसी को जज़्बाती18 या अज़ाब19 जिस्मानी20
कई तरह के अमराज़21 लगते हैं इन को
कई अनाड़ी हत्थे पे चढ़ ही जाते हैं
बनावटी बाबाओं के और हकीमों के
कई दफ़ा कुछ एक डाकटर हैं ठग लेते
गज़ब की दोधारी22 है यह नींद बूढ़ों की
किसी को दो पल को भी नहीं आती
कोई अबस है बस नींद में चला करता
खराब टोनी के रेटिना हैं दोनों हुए
अली रजा की आँखों में उतरा मोतीया
दिनेश बिस्तर से खुद से उठ नहीं पाता
घिसा लिए कल पुर्ज़े बहुत से तोड़े भी
दया नहीं कर पाता कोई उठक बैठक
सदाशिव अब कुछ भी सुन नहीं पाता
कृपा क्षमा तुतला कर ही बोल सकती हैं
हरीश को अल्सर दीपिका को ब्रेस्ट कैंसर
रवीश को लकवा लालु को मिरगी
सतीश अपने माज़ी23 में खोया रहता है
सभी पुरानी बातों को याद करता है
अनिल उलट इसके एक दम भुलक्कड़ है
बड़ी ही जलदी हर बात भूल जाता है
बहुत बड़ी आबादी है रोगी बूढों की
सजा बुढ़ापे की होती है मिली जिन को
सज़ा अकेले किसी बूढ़े को नहीं मिलती
बराबर का हिस्सा परिवार पाता है
जा जा दवाखानों में और अस्पतालों में
हैं ऊब थक जाते निचुड़ ही जाते हैं
नई नई कोशिश फिर भी करते हैं रहते
जहां कहीं आशा की किरन नज़र आए
वहां पे दौड़े दौड़े पहुँच जाते हैं
किसी किसी को मिलती नहीं मदद कोई
बेशुमार24 लोगों का कोई नहीं वली वारिस 25
सभी को बस इतना ही समझना है
दवाओं से कहीं बेहतर दुआएं होती हैं
अपार शक्ति है राम नाम सिमरन में
हरी भजन ही मुक्ति का एक साधन है
Glossary
1. हम मानी : Synonym
2. बुज़ुर्गी : saintliness,
wisdom, seniority
3. खिरदमंदी : Sagacity, wisdom
4.इजाज़त नामा: Permission letter
5. मुरव्वत : respect, regard, honour
6. ख़ुशगुमान : vainly hopeful, presumptuous
7. नादानी: Ignorance
8. बद-दिमाग़: discontented, hard to please
9. हिक़ारती: scornful, contemptuous
10.खार खाना : feel jealous, envious
11. गो: though
12. महव: busy, engrossed
13.ख़िदमत: service
14. बालापन: Youth
15. फ़राग़त: respite
16. ज़ेहनी :mental
17. रूहानी: Spiritual
18 . जज़्बाती: sentimental
19.अज़ाब: affliction, torture, pain
20. जिस्मानी: Physical
21. अमराज़: diseases
22,दोधारी: double edged, dual charactered
23. माज़ी: Past
24.बेशुमार: innumerable
25. वली वारिस: parents, care takers