August 17, 2026

Self audit

 

नहीं कुछ भी किया मैंने

नहीं क्या कुछ किया मैंने

 सही क्या है समझने में

गुज़ारी उम्र है मैंने

 उठा करते हैं रह रह कर

ज़हन1 में कितने सारे सवाल

 शुरू कैसे कहां से क्यों

कहाँ से आया क्यों आया

 कहां से इब्तिदा2 होकर

कहां पर इन्तिहा3 होगी

 क्यों है मुझ को हयात4 ले आई

लिया यह फैसला किसने

 क्यों मेरा इंतिखाब5 हुआ

सिला6 है किन खताओं7 का

 सज़ा है किन गुनाहों की

किसी इक कारनामे का है

मिला इनआम8 यह कोई

क्यों मैं हूं  और क्या हूँ मैं

 निभाना कौन सा किरदार9

मुझे है ज़िन्दगी भर अब

 क्या मुझमें यह लियाक़त10 थी

क्या उस ने बख्शी11 कुव्वत12 थी

 अदाएगी13 रही कैसी

करेगा कौन आडिट​14 यह

 नतीजा आएगा किस दिन

बता सकता न कोई भी

 सिवा उस एक सी-ए-जी15 के

नहीं कुछ भी किया है या

किए  है काम कितने ही

 न सुलझेगी पहेली यह

कभी भी और किसी से भी

 नहीं मालूम क्यों मुझको

बुझारत16 बूझना है यह


Glossary

1. ज़हन: brain

2. इब्तिदा: beginning

3. इन्तिहा: end

4. हयात: Life, existence

5. इंतिखाब: selection

6. सिला: retribution

7. खताओं: mistakes, wrongdoing

8. इनआम: reward ( same as more commonly used इनाम​

9. किरदार: role, character

10. लियाक़त: ability, suitability

11. बख्शी:bestowed

12. कुव्वत: strength, faculty

13. अदाएगी: playing out, performance

14. आडिट: audit

15. सी-ए-जी:  CAG( Comptroller and Auditor-General)

16. बुझारत: puzzle, mystery

August 12, 2026

बुढ़ापा एक क़ैदख़ाना है

 

बुढ़ापा कोई हम-मानीनहीं बुज़ुर्गी2 का

न ही खिरदमन्दीका कोई सबूत है यह

न तो किसी आदर मान की गवाही है

न यह इजाज़त-नामा4 किसी तरह का है

बुढ़ापा  गारन्टी पत्र है  मुरव्वत5 का

ठगी है खुद से ही ऐसा सोच भी लेना

 यकीन कर लेना खुश-गुमान6 नादानी7

कमी नहीं ऐसे बद-दिमाग़8 लोगों की

हिक़ारती9 नज़रों से जो देखते हैं बस​

ख़ुश नहीं होते  कभी भी देख बूढों को

बिना वजह उन पर खीझते भड़कते हैं

जलन के मारे ही उन से खार खाते10 हैं

कभी कभी कुछ सादा दिलों के मालिक गो11

हैं देखने में आ जाते महव12 ख़िदमत13 में

बुढ़ापा तो सच में एक क़ैदख़ाना है

जवानपन बालापन14 के सब गुनाहों की

सज़ा जहां पर हर इक है भोगनी पड़ती

न तो मुआफ़ी कोई न ही फ़राग़त15 कोई

सज़ाएँ चलती हैं आख़िरी दमों तक भी

गुनाह की सख्ती ही सज़ा त करती है

किसी किसी को ज़ेहनी16 किसी को रूहानी17

किसी को जज़्बाती18 या  अज़ाब19 जिस्मानी20

कई तरह के अमराज़21 लगते हैं इन को

कई अनाड़ी हत्थे पे चढ़ ही जाते हैं

बनावटी बाबाओं के और हकीमों के

कई दफ़ा कुछ एक डाकटर हैं ठग लेते

गज़ब की दोधारी22 है ह नींद बूढ़ों की

किसी को दो पल को भी नहीं आती

कोई अबस  है बस नींद में चला करता

खराब टोनी के रेटिना हैं दोनों हुए

अली रजा की आँखों में उतरा मोतीया

दिनेश बिस्तर से खुद से उठ नहीं पाता

घिसा लिए कल पुर्ज़े बहुत से तोड़े भी

दया नहीं कर पाता कोई  उठक बैठक

सदाशिव अब कुछ भी सुन नहीं पाता

कृपा क्षमा तुतला कर ही बोल सकती हैं

हरीश को अल्सर दीपिका को ब्रेस्ट कैंसर

रवीश को लकवा  लालु को मिरगी

सतीश अपने माज़ी23 में खोया रहता है

सभी पुरानी बातों को याद करता है

अनिल उलट इसके एक दम भुलक्कड़ है

बड़ी ही जलदी हर बात भूल जाता है

बहुत बड़ी आबादी है रोगी बूढों की

सजा बुढ़ापे की होती है मिली जिन को

सज़ा अकेले किसी बूढ़े को नहीं मिलती

​बराबर का हिस्सा परिवार पाता है

जा जा दवाखानों में और अस्पतालों में

हैं ऊब थक जाते निचुड़ ही जाते हैं

नई नई कोशिश फिर भी करते हैं रहते

जहां कहीं आशा की किरन नज़र आए

वहां पे दौड़े दौड़े पहुँच जाते हैं

किसी किसी को मिलती नहीं मदद कोई

    बेशुमार24 लोगों का कोई नहीं वली वारिस 25 

सभी को बस इतना ही समझना है

दवाओं से हीं बेहतर दुआएं होती हैं

अपार शक्ति है राम नाम सिमरन में

हरी भजन ही ​ मुक्ति का एक साधन  है

Glossary

1. हम मानी : Synonym

2. बुज़ुर्गी : saintliness,  wisdom, seniority

3. खिरदमंदी : Sagacity, wisdom 

4.जाज़त नामा: Permission letter

5. मुरव्वत : respect, regard, honour

6. ख़ुशगुमान : vainly hopeful, presumptuous

7. नादानी: Ignorance

8. बद-दिमाग़: discontented, hard to please

9. हिक़ारती: scornful, contemptuous

10.खार खाना : feel jealous, envious

11. गो: though 

12. महव: busy, engrossed

13.ख़िदमत: service 

14. बालापन:  Youth 

15. फ़राग़त: respite

16. ज़ेहनी :mental 

17. रूहानी: Spiritual 

18 . जज़्बाती: sentimental 

19.अज़ाब: affliction, torture, pain

20. जिस्मानी: Physical 

21. अमराज़: diseases 

22,दोधारी: double edged, dual charactered  

23. माज़ी: Past 

24.बेशुमार: innumerable

25. वली वारिस: parents, care takers