July 7, 2026

भूत बंगला है इक मेरा माज़ी - My past is a haunted house

 

भूत बंगला है इक मेरा माज़ी1

जिसमें मैं झांकने से डरता हूँ

रूह भी मेरी कांप जाती है

जब कभी पास से गुज़रता हूं

ऐसी आवाज़ें आती रहती हैं

जो ग़मों की दास्तानें कहती हैं

आह--नाले2 सुनाई देते हैं

रहम की वो दुहाई देते हैं

धुआं सा उठता जान पड़ता है

शोला कोई कही भड़कता है

मेरे माज़ी के घुप अंधेरे में

रोशनी कोई कहीं नहीं दिखती

कहाँ क्या है समझ नहीं आता 

हाथ को हाथ सूझ नहीं पाता 

कभी भूले से कोई बेबस लौ3

डरी  सहमी सी टिमटिमाती है

थका हारा बग़ैर बालन4 के

दिया जलता है फिर से बुझता है

म्यूज़िअम5 सा है इक मेरा माज़ी

कितनी सारी यहां नुमाइशें6 हैं

कुछ तसावीर7 की नुमाइश में

नज़र आती हैं वो हसीनाएं8

ख़ुद-पसंदी9 ही जिनकी शोहरत10 है

बद-मिज़ाजी11 ही जिनकी फ़ितरत12 है

टूटी फूटी  अधूरी नाकारा

मुस्तरद13 चीज़ों की इक नुमाइश है

हसरतें अरमां ख्वाब उम्मीदें14

सब ही ज़ीनत15 हैं इस नुमाइश की

एक नुमाइश मुजस्समात16 की है

ख़ास लोगों के पुतले शामिल हैं

बॉस की चापलूसी17 में माहिर18

जो ज़ुल्म ढाते हैं अपने छोटों पर

उनको यह ख़ास शर्फ़19 हासिल20 है

कि उन का पुतला लगने क़ाबिल21 है

मेरे माज़ी की इस नुमाइश में

चंद22 चीज़ें सुकूँ23 भी देती हैं

मोती मानक24 भी एक दो दिखते हैं

शाज़ ओ नादिर25 मिली मसर्रत26 के

इन की कमज़ोर रौशनी अक़सर27

दिल से ज़ुल्मत28 को दूर करती है

राह जीने की दिखला देती है

भूत बंगले से डर तो लगता है

बच निकल जाना भी है नामुमकिन

राह ए मंज़िल29 वहीं से जाती है

 

Glossary

1. माज़ी :Past

2. आह ओ नाले: sigh and lamentations

3.  बेबस लौ: helpless light / flame

4. बालन: fuel, lamp oil

5, म्यूज़िअम: Museum

6. नुमाइशें : Exhibitions

7. तसावीर: Plural of Tasveer, pictures

8. हसीनाएं: damsels

9. ख़ुद-पसंदी: Self-praise, vanity, Conceit

10. शोहरत: fame

11. बद-मिज़ाजी: ill temper, bad manners

12. फ़ितरत: nature, disposition

13. मुस्तरद: rejected

14. हसरतें अरमां ख्वाब उम्मीदें:  desires, wishes, dreams, expectations

15.  ज़ीनत: adornment, ornament, grace 

16. मुजस्समात :  Plural of मुजस्समा - statues

17. चापलूसी: sycophancy

18. माहिर: expert

19.  शर्फ़: honour, privilege

20. हासिल20 : available

21. क़ाबिल: able, capable

22. चंद: a few

23. सुकूँ: peace

24. मोती मानक : jewels -pearl , ruby

25. शाज़ ओ नादिर: Occasional, seldom

26. मसर्रत: pleasure, happiness

27.  अक़सर: often

28.  ज़ुल्मत: darkness

29: राह ए मंज़िल: road to destination

No comments: