April 19, 2025

फ़ख़्र और डर

 

मेरी फ़ितरत1में ख़ुद-पसंदी2 है

ख़ुद ही अपने से प्यार करता हूँ 

अपने होने पे फख्र3 है मुझको

अपनी सीरत4 पे नाज़ करता हूँ

आग दिल में लगे रक़ीबों5 के 

कुछ न कुछ ऐसा कर गुज़रता हूँ

शक्ल ओ सूरत रही न पहले सी

आइना देखने से डरता हूँ

गुल-ए-नर्गिस6 हूँ बन गया जैसे

खुद को पहचानने से डरता हूँ

रात और दिन यूँ आते जाते रहें

बस यही इन्तिज़ार करता हूँ

 

1. फ़ितरत: Nature, disposition

2. ख़ुद-पसंदी: Self appreciation

3. फख्र: Pride

4. सीरत: Character, conduct, disposition

5. रक़ीब: Rival, Competitor

5. गुल-ए-नर्गिस: Narcissus flower


1 comment:

Anonymous said...

Very enthusing! Runs Well and smoothly. Readability has improved after you made changes. Hummability also.